19.1 C
Kathmandu
Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeHindiUP: इटावा में ब्यूटी पार्लर से दो घंटे बाद लौटी दुल्हन, तो...

UP: इटावा में ब्यूटी पार्लर से दो घंटे बाद लौटी दुल्हन, तो दूल्हे के पिता को आया हार्ट अटैक, जानें पूरा मामला – RD Creation


उत्तर प्रदेश के इटावा शहर में एक शादी उस समय टल गई जब ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन वहां से अचानक गायब हो गई. शादी समारोह एक मैरिज होम में हो रहा था. दूल्हा सज-धज कर पहुंच गया था, लोग दावत में खाना खा रहे थे और बैंड बाजा तैयार था. लेकिन जैसे ही दुल्हन के देर तक नहीं लौटने की खबर फैली तो पूरा माहौल ही बदल गया.

बताया जा रहा है कि करीब एक हजार से ज्यादा मेहमान मौजूद थे. चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. बैंड, आर्केस्ट्रा और हलवाई सभी पूछने लगे कि क्या शादी रुक गई है. ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन काफी देर बाद भी नहीं लौटी तो पुलिस को सूचना दी गई. कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की.

ब्यूटी पार्लर से दो घंटे बाद लौटी दुल्हन

करीब दो घंटे बाद दुल्हन लौट आई लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया. इसी दौरान दूल्हे के पिता को हार्ट अटैक आ गया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दूल्हे के पिता को आया हार्ट अटैक

दुल्हन के पिता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई जिसमें दहेज की मांग का आरोप लगाया गया है, शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच शुरू की. कैटरिंग कर रहे सत्येंद्र जैन ने बताया कि 1200 लोगों के लिए खाना तैयार था लेकिन किसी का मन नहीं लगा. बैंड, आर्केस्ट्रा भी लौट गए और किसी भी कारीगर को अब तक मेहनताना भी नहीं मिला.


RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments