20.1 C
Kathmandu
Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeHindiचिली और अर्जेंटीना के तटों के पास आया 7.4 तीव्रता का भूकंप,...

चिली और अर्जेंटीना के तटों के पास आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी – RD Creation


दक्षिणी अमेरिका में शुक्रवार को बड़ा भूकंप आया जिसने चिली और अर्जेंटीना के तटीय इलाकों को हिला दिया. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, यह भूकंप 7.4 तीव्रता का था और इसका केंद्र अर्जेंटीना के उसुआइया शहर से 219 किलोमीटर दक्षिण समुद्र में था.

भूकंप के तुरंत बाद चिली सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुनामी का खतरा जताया और मैगेलन क्षेत्र के पूरे तटीय हिस्से के साथ-साथ अंटार्कटिक क्षेत्र के समुद्र तट खाली करने का आदेश दिया. हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है. हालांकि, अर्जेंटीना की तरफ से किसी तरह का सुनामी अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

चिली और अर्जेंटीना के तटीय इलाकों भूकंप

भूकंप के बाद अब तक किसी प्रकार के नुकसान या किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है. इस शक्तिशाली भूकंप ने एक बार फिर दक्षिण अमेरिकी देशों में आपदा प्रबंधन और तैयारी को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

प्रशासन ने समुद्र तट खाली करने का आदेश दिया

हालांकि भूकंप के बाद चिली के राष्ट्रीय आपदा निवारण और प्रतिक्रिया सेवा (SENAPRED) ने सुनामी का खतरा जताते हुए दक्षिणी चिली के मागालेनेस क्षेत्र के तटीय इलाकों को तत्काल खाली कराने का आदेश दिया. इसमें स्ट्रेट ऑफ मैजेलन और अंटार्कटिक क्षेत्र भी शामिल हैं.


RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments