25.1 C
Kathmandu
Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeHindiNEET UG एग्जाम से पहले NTA ने बनाया नया प्लेटफॉर्म, उम्मीदवार दर्ज...

NEET UG एग्जाम से पहले NTA ने बनाया नया प्लेटफॉर्म, उम्मीदवार दर्ज कर सकते हैं परीक्षा से जुड़ी शिकायतें – NTA created new platform before NEET UG exam candidates can register complaints related to the exam ntc RD Creation


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET परीक्षा से जुड़ी शिकायतों के लिए एक नया प्लेटफार्म बनाने की घोषणा की है. इसके जरिए उम्मीदवार NEET (UG) 2025 परीक्षा से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट कर सकेंगे. NTA का ये कदम अनियमितताओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है. 

नया प्लेटफॉर्म परीक्षा पेपर की किसी भी शख्स तक अनधिकृत पहुंच के दावों की जानकारी देने, परीक्षा सामग्री के बारे में किसी भी किस्म का दावा करने वाले व्यक्तियों की सूचना देने और खुद को NTA या सरकारी अधिकारी बताकर धोखेबाजों की पहचान करने में भी मददगार साबित होगा.

4 मई, शाम 5 बजे तक कर सकते हैं शिकायत

इस नए प्लेटफार्म की घोषणा सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के लागू होने के बाद की गई है. यह अधिनियम परीक्षाओं में धोखाधड़ी के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करता है, जिससे परीक्षाओं में अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों पर रोक लगाई जा सके.

उम्मीदवार किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दे सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म के जरिए शिकायत करने की अंतिम तारीख 4 मई, 2025 को शाम 5 बजे शाम तक है जिस दिन NEET (UG) परीक्षा होनी है.

NEET-UG परीक्षा पर उठे सवाल

साल 2024 में NEET-UG परीक्षा में कई गड़बड़ियां और अनियमितताएं सामने आईं, जिन्होंने इस परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए. 5 मई 2024 को आयोजित NEET-UG परीक्षा के दिन, सोशल मीडिया पर दावे किए गए कि प्रश्न पत्र पहले ही लीक हो गया था. विशेष रूप से, बिहार के पटना और झारखंड के हजारीबाग से पेपर लीक की खबरें सामने आईं. 

पटना में, पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें चार परीक्षार्थी शामिल थे, जिन्होंने कथित तौर पर 30 से 50 लाख रुपये देकर प्रश्न पत्र पहले प्राप्त किया था. सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई 2024 को माना कि कम से कम 155 छात्रों ने पेपर लीक का सीधा लाभ उठाया, हालांकि इसे बड़े पैमाने पर सिस्टमिक विफलता नहीं माना गया.

दोबारा एग्जाम के बाद घटी टॉपर्स की संख्या

इसके अलावा ग्रेस मार्क्स को लेकर भी विवाद रहा था. NTA ने 1,563 उम्मीदवारों को कम समय मिलने पर ग्रेस मार्क्स दिए, जिसकी वजह से कुछ उम्मीदवारों को 718 और 719 जैसे असामान्य अंक मिले, जो NEET की मार्क्स योजना के अनुसार असंभव माने गए. इस फैसले की भी काफी आलोचना हुई और 13 जून 2024 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इन ग्रेस मार्क्स को रद्द कर दिया गया. इन उम्मीदवारों के लिए 23 जून 2024 को पुनः परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 813 उम्मीदवार शामिल हुए.

इसके साथ ही असामान्य संख्या में टॉपर्स भी चर्चा में रहे. 2024 के NEET-UG में 67 छात्रों ने 720/720 अंक प्राप्त किए, जो NTA के इतिहास में अभूतपूर्व था. विशेष रूप से, हरियाणा के एक ही केंद्र से छह टॉपर्स थे, जिसने अनियमितताओं को लेकर संदेह को बढ़ाया. पुनः परीक्षा और परिणाम संशोधन के बाद टॉपर्स की संख्या 67 से घटकर 61 हो गई.


RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments